कवयित्री ‘मीनू’ मीना सिन्हा को मिला ‘वृंदा-उपेंद्र हिंदी रत्न सम्मान’

झारखंड
Spread the love

रांची। जिला हिन्‍दी साहित्य सम्मेलन, बांका के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कवयित्री ‘मीनू’ मीना सिन्हा को ‘वृंदा- उपेंद्र हिंदी रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया।  इसमें नकद राशि 2100 रुपये उन्हें  प्रदान किया गया। मीनू रांची के कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल की अवकाश प्राप्त लाइब्रेरियन हैं।

मीनू का जन्म स्थान प्रखंड बरियारपुर, जिला मुंगेर राज्य, बिहार और कर्मभूमि रांची है। डेढ़ सौ से अधिक साहित्यक संस्थाओं द्वारा सम्मानित कवयित्री के पांच काव्य संग्रह प्रकाशित हैं।

जीवनधारा, बेटियां, अनुभव के दरख़्त, पत राखो हे मेरी माता और गिरिपथ की रचयिता ‘मीनू’ की दो पुस्तकें गद्य विधा में ‘अखंड अहिवात’ कहानी संग्रह और ‘कश्मीर से  कन्याकुमारी’ यात्रा संस्मरण शीघ्र प्रकाश्य हैं।

राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। सेवानिवृत्ति के बाद रचनाओं के सतत् सृजन में सक्रिय रहती हैं। इनके पति डॉ मनोरंजन प्रसाद सिन्हा रांची वेटनरी कॉलेज के अवकाश प्राप्त डीन हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj