कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट ने सम्मान समारोह का किया आयोजन

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट ने पावरगंज के कुम्‍हार मुहल्‍ला स्थित आनंद सरस्वती बाल निकेतन में सम्मान समारोह का आयोजन 22 सितंबर को किया। मौके पर मिट्टी के चाक का करने वाले कुम्‍हारों को अंग वस्त्र देकर सम्‍मानित किया गया। शिक्षक, अनुबंध कर्मचारी व केंद्र सरकार के सभी कर्मचारी को दुर्गा सप्तशती की पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दक्ष प्रजापति के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर संरक्षक विनोद प्रसाद, दिनेश प्रजापति, कमल प्रजापति, देवानंद महतो, किरण देवी, इंजीनियर सूरज प्रजापति, होम्योपैथिक डॉ पवन प्रजापति, डेंटल डॉ पवन प्रजापति, दिलीप प्रजापति ने अपने विचार रखें। कहा कि समाज के उत्थान और विकास के लिए निस्वार्थ भाव से काम करना होगा। अपने अधिकार व कर्तव्य का पालन करना होगा।

जिला अध्यक्ष प्रेम किशोर प्रजापति ने कहा कि समाज एवं सनातन को आगे ले जाने में सभी साथ मिलकर काम करें। पूर्व सैनिक दीपक प्रजापति ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए वर्तमान एवं अवकाश प्राप्त कर्मचारी 1000 रुपये का योगदान करें। पहल करते हुए उन्होंने 1000 रुपये दिए।

कार्यक्रम में प्रमोद प्रजापति, महासचिव नागेंद्र प्रजापति, कमल प्रजापति, देवानंद प्रजापति, दुर्गा महतो, नितेश कुमार, राधेश्याम प्रजापति, कृष्णदेव प्रजापति, अमर प्रजापति, विकास प्रजापति, सरोज प्रजापति, दुर्गा प्रजापति, दिलीप प्रजापति, गजेंद्र प्रजापति, बसंत प्रजापति, संहिता देवी, सविता प्रजापति, संध्या देवी, शशि भूषण प्रजापति, निशांत कुमार, रेखा प्रजापति, किरण प्रजापति सहित ग्रामीण क्षेत्र के महिला-पुरुष भी मौजूद थे। धन्यवाद कोषाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8