- बकाया भाड़े पर लगी पेनाल्टी पर पुन: विचार करने आश्वासन
धनबाद। सिंदरी चैंबर का एक प्रतिनिधिमंडल धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो के आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सिंदरी चैंबर के अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू ने किया।
प्रतिनिधिमंडल ने सिंदरी बाजार में निगम द्वारा आवंटित दुकानों पर बकाया भाड़े पर 10 प्रतिशत की पेनल्टी लगाए जाने से उत्पन्न समस्या पर चर्चा की। व्यापारियों को होने वाली दिक्कतों से अवगत कराया। उसका निदान का आग्रह किया।
सांसद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धनबाद के नगर आयुक्त से मोबाइल पर बात की। उन्होंने अभिलंब 10% की पेनल्टी को नहीं लगाने का आग्रह किया। यह भी कहा कि ये सभी छोटे व्यवसाय करने वाले व्यापारी हैं। इनको पेनल्टी से मुक्त किया जाए। सभी अपने भाड़े को रेगुलराइज कर देंगे। नगर आयुक्त ने इस आदेश पर पुनः विचार करने की बात कही।
सिंदरी चेंबर के अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू ने सभी आवंटित दुकानदारों से आग्रह किया कि वे ज्यादा से ज्यादा बकाया भाड़े का भुगतान कैंप में अविलंब कर दें। अपने भाड़े को रेगुलराइज करें। प्रतिनिधिमंडल में सिंदरी चैंबर के सचिव संजय प्रसाद, सह सचिव राकेश सोनी, भारत गोसाई, रिंकू शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj