आतिशी के मुख्यमंत्री बनने को स्‍वाति मालीवाल ने बताया दुखद दिन, जानें वजह

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया है। आतिशी नई मुख्‍यमंत्री बनेगी। उसने अपना दावा एलजी को पेश कर दिया है। इस बीच आप की राज्‍यसभा सांसद स्‍वाति मालीवाल ने आतिशी पर बड़ा हमला बोला है। दिल्‍ली के लिए इसे बेहत दुखद दिन बताया है।

आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि आज दिल्ली के लिए बेहद दुखद दिन है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी जैसी महिला बनने जा रही है, जिसके अपने परिवार ने आतंकवादी अफ़ज़ल गुरु को फांसी की सजा से बचाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। उनके माता-पिता ने राष्ट्रपति को कई बार दया याचिकाएं भेजी कि अफ़ज़ल गुरु निर्दोष है, उसे फांसी नहीं होनी चाहिए। वह राजनीतिक साजिश का शिकार है। यह कितना गलत है?

स्‍वाति मालीवाल ने कहा कि आज आतिशी मुख्‍यमंत्री बनेंगी, लेकिन हम सभी जानते हैं कि वह केवल ‘डमी सीएम’ होंगी। फिर भी यह एक बड़ा मुद्दा है, क्योंकि वह सीएम होंगी। यह मामला सीधे तौर पर देश और दिल्ली की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भगवान बचाए दिल्ली को ऐसी मुख्यमंत्री से।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj