हजारीबाग। एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना ने बारिश के मौसम में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों में छाते का वितरिण कर उन्हें सम्मानित किया। यह पहल ट्रैफिक पुलिस के प्रति सम्मान है, जो सड़कों पर बिना थके काम करके हजारीबाग के नागरिकों की सुरक्षा करने के साथ यातायात को भी सुगम बनाने का काम करते हैं। वितरण हजारीबाग में श्रीमती अलका पांडा ने किया।
छातों के माध्यम से केरेडारी परियोजना का उद्देश्य ट्रैफिक पुलिस की जिंदगी में एक छोटा योगदान देना है, ताकि वे अपने महत्वपूर्ण सेवा को जारी रखते हुए अधिक आरामदायक महसूस कर सकें। एक छाता हमें मौसम से बचाता है। वैसे ही हमारे ट्रैफिक पुलिस हमें सड़क पर अराजकता और खतरे से बचाते हैं। यह पहल सामाजिक दायित्व के अंतर्गत की गई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj