धूमधाम से मनाया गया प्रकृति प्रेम का पर्व करम

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। भाई बहन के स्नेह और प्रकृति प्रेम का पर्व करम का त्योहार कांके क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। भादो एकादशी को मनाया जाने वाला करम परब आदिवासी परंपरा में खास महत्व रखता है। कांके क्षेत्र के बोडे़या, अरसंडे, हुसीर, मुरुम, कुम्हरिया, नगड़ी, चामा, बुकरु, सुतियाम्बे, मदनपुर, कुम्हरिया, राड़हा, जिद्दू, मारवा, इचापीढ़ी में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ करम पर्व मनाया गया।

इस दौरान गांव के अखरा को आकर्षक विद्युत सज्जा और फूलों से सजाया गया, जहां बहने उपवास रखकर हाथों में पूजा की थाली लेकर पारंपरिक परिधान में आयी। कोंगे सरना समिति के अध्यक्ष नरेश पहान व निर्मल पहान ने पारंपरिक वेशभूषा में गांव के अखरा में रंगुवा मुर्गा की बलि देकर पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय के पुरखों ने भाई-बहन के प्रेम और फसलों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से करमा और धरमा नाम के दो भाइयों को करम और धरम का प्रतिक मान कर पूजा जाता है।

उधर, बोड़ेया गांव के पहान विश्वकर्मा पहान और विजय उरांव ने व्रतियों व अखरा में उपस्थित ग्रामीणों को करमा-धरमा दोनों भाइयों की कहानी सुनाई। इससे पूर्व बोडे़या गांव के महतो रोशन टोप्पो, पइनभोरा भीमा टोप्पो, जेठ रैयत नकुल टोप्पो, मुंडा राजा नकुल केरकेट्टा द्वारा अखरा में करम देवता की परंपरिक पूजा अर्चना की गई। इसके बाद गांव के युवक-युवतियों ने देर रात तक मांदर और ढोल की थाप पर पारंपरिक सामूहिक नृत्य किया।

मौके पर केन्द्रीय सरना समिति रांची के अध्यक्ष फूलचंद तिर्की, मुखिया सोमा उरांव, सरपंच अमर तिर्की, डॉ. विश्वनाथ उरांव, डॉ. जया भगत, अशोक बांडो, सुनील टोप्पो, अध्यक्ष अनील उरांव, उपाध्यक्ष रोहित कच्छप, सचिव अमित टोप्पो, कोषाध्यक्ष ऋतिक, रविन्द्र बिन्हा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj