किसानों का 6 अक्‍टूबर को लखनऊ में विरोध प्रदर्शन, तैयारी पर चर्चा

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

सुशील कुमार यादव

कानपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन 6 अक्टूबर को लखनऊ में विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इसकी तैयारी को लेकर संगठन के कानपुर देहात के कई ग्राम पंचायतों में बैठक हुई। जिला अध्यक्ष विपिन तिवारी और ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर यादव ने इसकी अध्‍यक्षता की। मौके पर सभी किसानों से 6 अक्टूबर को लखनऊ चलने को लेकर विस्तुत चर्चा की गई।

किसानों को बताया गया लखनऊ में 6 अक्टूबर को विशाल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें प्रदेश के तमाम जनपदों से किसान ट्रैक्टर लेकर अपनी सहभागिता निभाएंगे। इस इलाके से भी अधिक से अधिक संख्‍या में हमें भागीदारी निभानी है।

बीते दिनों जिला अध्यक्ष विपिन तिवारी व ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर यादव, तहसील अध्यक्ष पीयूष निकेतन कठेरिया, नगर अध्यक्ष गोलू सिंह रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के असालगंज पहुंचे। यहां संगठन के बुंदेलखंड जोनल अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी ने संगठन को मजबूत करने और जनपद कानपुर देहात में अलग पहचान बनाने के लिए उन्‍हें सम्मानित किया था।

बुंदेलखंड जोनल अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी ने कहा कि किसानों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। उनकी समस्याओं से जिम्मेदार अधिकारी मुंह फेर लेते हैं। पीड़ित किसान अपनी समस्याओं को लेकर परेशान रहते हैं। उनकी सुनवाई नहीं होती है। ऐसे किसानों के लिए संगठन लगातार उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रयासरत रहता है।

जिला अध्यक्ष विपिन तिवारी ने कई गांव में बैठक की। लखनऊ चलने के लिए किसानों को प्रोत्‍साहित किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष गोलू सिंह, ग्राम सचिव ध्रुव यादव, जिला सचिव सुशील यादव, नगर सचिव प्रमोद गुप्ता, प्रदीप तिवारी, हेतराम कमल, संकल्प अवस्थी, वीरेंद्र, कमल, सतराम राजपूत, रामनाथ कोविंद, रमेश लोधी, प्रचार मंत्री भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj