Jharkhand Weather : कल से रांची सहित इन जिलों में होगी बहुत भारी बारिश

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में कल यानी 14 सितंबर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। रांची सहित राज्‍य के कई जिलों में लगातार दो दिन बहुत भारी बारिश होगी। बारिश 20 सेंटीमीटर तक हो सकती है। कुछ जगहों पर गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 13 सितंबर, 2024 को दी।

तापमान में होगा बदलाव

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्‍मीद है।

कल से सभी जगह बारिश

केंद्र के अनुसार राज्‍य में 14 और 16 सितंबर तक लगभग सभी स्‍थानों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

कुछ जगहों पर बारिश

केंद्र के अनुसार 17 से 19 सितंबर तक राज्‍य में कुछ जगहों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

कल से वज्रपात की आशंका

केंद्र के अनुसार 14 सितंबर को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है।

यहां होगी भारी बारिश

  • राज्‍य के उत्तरी-मध्‍य एवं मध्‍य एवं दक्षिणी भागों में 14 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं पड़ने की संभावना है।
  • राज्‍य के उत्तरी-पश्चिम एवं उत्‍तरी-मध्‍य भागों में 15 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, हजारीबाग, चतरा, बोकारो, लातेहार, रामगढ़, लोहरदगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम में कहीं-कहीं पड़ने की संभावना है।
  • राज्‍य के पश्चिम भागों में 16 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा जिलों में असर पड़ने की संभावना है।

यहां बहुत भारी बारिश

  • राज्‍य के मध्‍य एवं निकटवर्ती उत्तरी-पूर्वी भागों में 14 सितंबर को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची जिलों में पड़ने की संभावना है।
  • राज्‍य के दक्षिण-पश्चिमी एवं निकटवर्ती मध्‍य भागों में 15 सितंबर को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम जिले में पड़ने की संभावना है।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।
  • आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj