रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से फेमिना मिस इंडिया झारखंड- 2024 की विजेता सुश्री रिया नंदिनी ने शुक्रवार को शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि फेमिना मिस इंडिया -2024 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। मुख्यमंत्री ने सुश्री रिया को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए आशीर्वाद दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की बेटियां हर मुकाम पर आगे बढ़े, इसमें राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में सुश्री रिया नंदिनी के पिता नवल किशोर प्रसाद, माता श्रीमती संगीता, भाई ऋषि राज, शिक्षक वसीम आलम और सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष द्विवेदी मौजूद थे।
ज्ञात हो कि रांची की रहनेवाली सुश्री रिया नंदनी कोलकाता में आयोजित फेमिना मिस इंडिया झारखंड- 2024 चुनी गईं। वे अब मुंबई में फेमिना मिस इंडिया -2024 के डायमंड जुबली एडिशन के ग्रैंड फिनाले में हिस्सा लेंगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj