Gas Cylinder Rate : गैस सिलेंडर की कीमत 38 रुपये बढ़ी, जानें झारखंड के दाम

झारखंड
Spread the love

Gas Cylinder Rate : रांची। पेट्रोलियम कंपनि‍यों ने गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी है। इसमें 38 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। फिलहाल, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गई है। नई कीमत 1 सितंबर, 2024 से लागू हो गई।

कमर्शियल सिलेंडर महंगा

पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 1 अगस्‍त, 2024 को 1813.00 रुपये थी। इसकी कीमत में 38 रुपये की वृद्धि की गई है। सितंबर, 2024 में इसके लिए 1851.00 रुपये चुकाने होंगे।

घरेलू सिलेंडर में बदलाव नहीं

प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपये हो गई थी। नई कीमत 9 मार्च, 2024 से लागू कर दी गई थी। फिलहाल इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ग्राहकों को 1 सितंबर, 2024 से भी घरेलू सिलेंडर के लिए यही राशि चुकानी होगी।

5 केजी के दाम

कंपनी के अनुसार 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत मार्च, 2024 में 357 रुपये थी। इसकी कीमत में कमी की गई थी। इसकी कीमत 9 मार्च, 2024 से 321.50 रुपये हो गई थी। सितंबर में भी ग्राहकों को इसके लिए 321.50 रुपये देने होंगे।

10 केजी की कीमत

पेट्रोलियम कंपनी के अनुसार 10 किलोग्राम वाली गैस सिलेंडर की 1 मार्च, 2024 में कीमत 693.00 रुपये थी। इसकी कीमत में कमी की गई थी। 9 मार्च, 2024 से कीमत 622.50 रुपये कर दी गई थी। सितंबर में भी यही कीमत चुकानी होगी।

यहां सीधे पढ़े खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj