जीडी गोयनका विद्यालय में कवि सम्‍मेलन का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। जीडी गोयनका विद्यालय के परिसर में कवि सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार को किया गया। यह कवि सम्मेलन कविता द्वारा भाव की अभिव्यक्ति के साथ-साथ अंतर सदन प्रतियोगिता भी थी। साहित्य क्षेत्र के सुप्रसिद्ध हस्ती डॉ कमल कुमार बोस और राकेश रमण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।

कवि सम्मेलन में सभी छात्रों ने अपनी स्वरचित कविता प्रस्तुत की। कक्षा तीन से पांच तक में विवेकानंद और कक्षा छह से आठ तक में टेरेसा हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अतिथियों ने छात्रों को उनके कविता लेखन के लिए सराहा। कविता लेखन में भाषा, शैली और भावाभिव्यक्ति के विषय में जानकारी प्रदान की।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार ने कहा कि कविता ना सिर्फ भाव की अभिव्यक्ति है, अपितु मनुष्य को समाज और संस्कृति दोनों से जोड़ने का कार्य करती है। कविता लेखन से छात्रों के अंदर सृजनात्मक क्षमता उत्पन्न होती है।

विद्यालय के उपनिदेशक अमन सिंह ने आयोजन की प्रशंसा की। कहा कि कविता लिखने वाले और पाठक दोनों के अंदर भी रचनात्मकता उत्पन्न करती है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj