
विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड के पहाड़ी क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क गवर्नर रोड का हाल बरसात में बद से बदतर हो गया है। हाई स्कूल गरदाहा मोड़ से सोहगड़ा मोड़ तक पूरी सड़क कीचड़ से भरी पड़ी है। इसपर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़क की स्थिति को देखते हुए शिवपुर पंचायत मुखिया सोनी देवी ने अपने निजी खर्च से सड़क में बने गड्ढे को भरने का काम गुरुवार से शुरू कराया।
मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम ने बताया कि इसी सड़क से लोग मोहम्मद गंज रेलवे स्टेशन आना जाना करते हैं। शिवपुर पंचायत सचिवालय तक आने जाने का भी यही रास्ता है। शिवपुर पंचायत सीमा तक सड़क की मरम्मत कराया जाएगा।
मालूम हो कि गवर्नर रोड का निर्माण टेंडर के बाद संवेदक द्वारा शुरू कराया गया था। हालांकि तकनीकी कारणों से निर्माण कार्य बंद कर दिया गया है। सड़क निर्माण का शिलान्यास 10 जनवरी, 2024 को क्षेत्रीय विधायक रामचन्द्र चंद्रवंशी ने किया था। सड़क का निर्माण आज तक पूरा नही हो सका।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj