आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते नजर आएंगे अर्जुन तेंदुलकर

खेल
Spread the love

चेन्नई। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में मुंबई इंडियंस की टीम से खेलते नजर आएंगे। 

आईपीएल 2021 के लिए यहां चल रहे खिलाड़ियों की नीलामी में मुंबई ने अर्जुन को उनके 20 लाख रुपये के आधार मूल्य में खरीदा। अर्जुन ने 14 फरवरी को मुंबई में 73वें पुलिस आमंत्रण शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए मुकाबले में 31 गेंदों में नाबाद 77 रनों की पारी खेली थी और 41 रन देकर तीन विकेट भी झटके थे। 

उन्होंने स्पिन गेंदबाज हाशिर दाफेदार के एक ही ओवर में पांच छक्के जड़े थे। 21 वर्षीय अर्जुन ने अपनी शानदार पारी के दौरान पांच चौके और आठ छक्के लगाए थे। अर्जुन के प्रदर्शन की बदौलत एमआईजी क्रिकेट क्लब ने इस्लाम जिमखाना को 194 रनों से करारी शिकस्त दी थी। अर्जुन ने हाल में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलकर मुंबई की सीनियर टीम में पदार्पण किया था।