पूर्व मुख्‍यमंत्री चंपाई सोरेन ने भाजपा में शामिल होने की बताई ये वजह

झारखंड राजनीति
Spread the love

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री चंपाई सोरेन 30 अगस्‍त को चंपाई सोरेन ने भाजपा में शामिल होंगे। उन्‍होंने अपने बेटे के साथ दिल्‍ली में सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। दिल्‍ली में मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने भाजपा में शामिल होने की वजह बताई है।

जानकारी हो कि चंपाई सोरेन ने पिछले दिनों सोशल मीडिया एक्‍स पर एक पोस्‍ट किया था। उन्‍होंने उन्‍होंने अपना दर्द बताया था। यह भी कहा था कि जब उनसे सीएम पद से इस्‍तीफा मांगा गया था, तब उन्‍होंने अलग राह पकड़ने का एलान कर दिया था।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि पहले मैंने सोचा था कि मैं संन्यास ले लूंगा। फिर मैंने सोचा कि नया संगठन बनाऊंगा, लेकिन इसके लिए समय अभी कम है।

श्री सोरेन ने कहा कि बहुत मंथन करने के बाद मेरा प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह पर विश्वास बढ़ गया है और भाजपा में शामिल होने का हमने निर्णय ले लिया है। भाजपा में मेरे साथ मेरा बेटा भी शामिल होगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj