रांची। भाजपा के चुनाव सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा झारखंड के दौरे पर आए हैं। यहां आने के बाद उन्होंने चंपाई सोरेन के साथ-साथ राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर भी बड़ी बात कह दी है।
श्री सरमा ने कहा कि चंपाई सोरेन के सामने 3 रास्ते हैं। वो अभी दिल्ली में हैं। उनके साथ बातचीत का रास्ता खुला है। आगे जाकर क्या होता है देखते हैं। अगर सितंबर के पहले हेमंत सोरेन 5 लाख नौकरी देते हैं तो हम उनके साथ हैं। अगर घुसपैठियों के खिलाफ वे खड़े होते हैं तो हम उनके साथ हैं।
असम के सीएम ने कहा कि अगर मुहर्रम के समय हिंदुओं के साथ होने वाले व्यवहार के खिलाफ अगर वे खड़े हैं तो हम उनके साथ हैं। हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है। झामुमो हमारा समर्थन करे। हम भी झामुमो का समर्थन करते हैं। हमें घुसपैठियों को झारखंड से बाहर निकालना है।
श्री सरमा ने कहा कि मैं चाहता हूं कि चंपाई सोरेन भाजपा में आएं। हमें ताकत दें, लेकिन वो बड़े नेता हैं। उनके बारे में टिप्पणी करना मुझे ठीक नहीं लगता। झारखंड में घुसपैठियों को रोकने के लिए हम हेमंत सोरेन से बात करने के लिए भी तैयार हैं। हमें झारखंड को बचाना है।
असम के सीएम ने कहा कि हमारे लिए देश प्रथम है। आज झारखंड के सामने घुसपैठियों की समस्या सबसे बड़ी है। हमारी पार्टी का यही मकसद है कि आपने चुनाव के समय जो वादे किए थे, उसको निभाएं। झारखंड को घुसपैठियों से मुक्त करें। हमारी बस यह 2 मांग हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj