सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्‍कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई

झारखंड
Spread the love

रांची। धुर्वा स्थित स्‍वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्‍कूल के प्रांगण में श्री कृष्ण जन्माष्टमी 24 अगस्त, 2024 को मनाई गई। बच्चों ने कान्हा के जन्म, कृष्ण -सुदामा की मित्रता का नाट्य रूपांतरण बखूबी प्रस्तुत किया।

एक ओर श्री कृष्ण की बाल लीलाओं द्वारा उनके नटखट रूप को दिखाया गया तो दूसरी ओर मुरली की धुन पर गोपियों को कृष्ण भक्ति में लीन दिखाया गया। बच्चों के साथ शिक्षक एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती गुंजन भसीन भी मौजूद थीं।

सभी ने भी श्री कृष्ण की आराधना की। प्रधानाध्यापिका ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव हमें यह सीख देता है कि हमेशा अच्छाई का साथ देना ही हमारा धर्म है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj