राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर एमएमके हाई स्कूल के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

झारखंड
Spread the love

रांची। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर एमएमके हाई स्कूल, बरियातु के छात्रों के लिए एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों को रांची विज्ञान केंद्र में ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतरिक्ष और ग्रहों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

भ्रमण के दौरान छात्रों को तारामंडल में विभिन्न ग्रहों, तारों, और अंतरिक्ष से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही, छात्रों को थ्री डी में अंतरिक्ष से संबंधित एक फिल्म भी दिखाया गया, जिसमें उन्होंने अंतरिक्ष की अनदेखी दुनिया को करीब से देखा और समझा।

विद्यालय के निदेशक डॉ तनवीर अहमद ने इस शैक्षणिक भ्रमण को छात्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। कहा कि इससे छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि और जागरुकता बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के बौद्धिक विकास के लिए अनिवार्य हैं। इससे उन्हें वैज्ञानिक दृष्टिकोण को समझने में मदद मिलेगी।

यह शैक्षणिक भ्रमण न केवल छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि उनके लिए एक प्रेरणादायक अनुभव भी साबित हुआ। सभी छात्रों ने इस अवसर का भरपूर लाभ उठाया और अंतरिक्ष के रहस्यों को जानने में गहरी रुचि दिखाई। इस मौक़े पर विद्यालय के शिक्षिका शुंबूल जबी, नौशीन मुश्ताक़, आयशा ख़ान उपस्थित थे। छात्रों का स्वागत रांची विज्ञान केंद्र के इंचार्ज सुशील कुमार ने किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj