पेट्रोल पंप में रोजाना गुरवाणी के शबद कीर्तन बजाने वाले सम्मानित

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। गुरु नानक सेवक जत्था ने हरमू रोड स्थित शक्ति सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप के मालिक प्रवीण चौधरी एवं उनके सुपुत्र आयुष चौधरी को सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें गुरबाणी से प्रभावित होकर रोजाना अपने पेट्रोल पंप में शबद कीर्तन बजाने के लिए दिया गया। जत्था की ओर से रमेश तेहरी ने बुके और पंकज मिढ़ा ने मोमेंटो भेंट किया। तेजिंदर सिंह ने सारोपा ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस सम्मान कार्यक्रम में जत्था के मनीष मिढ़ा, पवनजीत सिंह खत्री, आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, रमेश तेहरी, अश्विनी सुखीजा, उमेश मुंजाल, सूरज झंडई, अनिल मिढ़ा, चंदन मुंजाल, भरत गाबा, ईशान काठपाल, जीतू मिढ़ा, किशोरी सरदाना, मनीष गिरधर, नीरज सरदाना, कमल धमीजा, गौरव गिरधर, पीयूष मिढ़ा, सरदार भूपिंदर सिंह, संतोष किंगर, चंचल ग्रोवर, दीपू खीरबाट, सुमित मिढ़ा, अमन सचदेवा समेत अन्य शामिल थे।

गुरुनानक सेवक जत्था के मनीष मिढ़ा ने बताया कि जब हमारी संस्था को इनके बारे पता चला, तब हमने इनसे मुलाकात की। उनका सिख पंथ के प्रति लगाव और गुरवाणी के प्रति श्रद्धा देखी तो इन्हें सम्मानित करने का फैसला किया। उन्होंने जानकारी दी कि हिंदू धर्म से ताल्लुकात रखने वाले और सिख पंथ के रागी जत्था भाई हरजिंदर सिंह, श्रीनगर वाले के मुरीद अपर बाजार निवासी प्रवीण चौधरी हरमू रोड स्थित शक्ति सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप के मालिक हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj