रांची। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से 13 अगस्त को कांके प्रखंड के पिठोरिया, नवाटोली केला बगान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा में लोग तिरंगा के साथ शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा में लोग भारत माता की जय के नारे लगाते हुए देशभक्ति की भावना जागृत करते हुए निकले। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को मानते हुए ही हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से आह्वान किया था। हर व्यक्ति के घर में तिरंगा लग जाए। हर व्यक्ति के घर में तिरंगा फहराया जाए, इसके तहत पदयात्रा निकाली गई।
पदयात्रा में बीके राजमती, नमिता देवी, आशुतोष द्विवेदी, शुभम चौधरी, अशोक सहाय, अरविंद सहाय, बंटी श्रीवास्तव, अश्विन सिन्हा, जया श्रीवास्तव, जय श्रीवास्तव, नेहा रानी, गोविंद कुमार यादव, सविता देवी, संतोष कुमार, सुनीता, नेहा, नन्ही, राजू, शशांक, सीमा,देवी, खुशी, रिंकी, तेजस, सुरेंद्र तूतेजा समेत कई लोग शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj