
रांची। परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत मिशन परिवार विकास अभियान का शुभारंभ सह राज्यस्तरीय सम्मान समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक सोमवार को हुई। परिवार नियोजन कोषांग की राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ पुष्पा और आई.ई.सी. के राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ लाल माझी की अध्यक्षता में आरसीएच कान्फ्रेंस हाल में हुई।
डॉ पुष्पा ने परिवार नियोजन कोषांग की राज्य समन्वयक गुंजन खलखो, नवल किशोर और कोषांग से संबंधित डेवलपमेंट पार्टनर्स को राज्यस्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होने बेहतर प्रदर्शन करने वाले चिकित्सको, डीपीएम, डीपीसी और अन्य कर्मचारियों की सूची भी तैयार करने का निर्देश दिया।
विदित हो कि 21 अगस्त को मिशन परिवार विकास अभियान का शुभारंभ सह राज्यस्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया जाना है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj