‘भारत अलग-अलग इंजनों के साथ चंद्रमा पर फिर से करेगा लैंडिंग’

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • बीआईटी के कार्यक्रम में बोले इसरो अध्‍यक्ष के डॉ एस सोमनाथ

रांची। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा और भारतीय एरोनॉटिकल सोसाइटी के सीएफडी डिवीजन ने 11 अगस्त, 2024 को एईएसआई सीएफडी की वार्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इसरो के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. एस सोमनाथ, संस्थान के कुलपति प्रोफेसर इंद्रनील मन्ना, एईएसआई सीएफडी डिवीजन के उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश, और एईएसआई सीएफडी 2024 के अध्यक्ष डॉ. प्रियांक कुमार थे।

डॉ. प्रियांक कुमार ने सभी का स्वागत किया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में शामिल सभी लोगों के प्रयासों को सराहा। उन्होंने कम्प्यूटेशनल फ्लुइड डायनेमिक्स में नए विचारों को देखने की भी इच्छा ज़ाहिर की।

प्रोफेसर इंद्रनील मन्ना ने बताया कि कैसे इसरो की सफलता ने पूरे भारत को गौरवान्वित किया है। कैसे इसने भारतीयों को महान ऊंचाईयों को प्राप्त करने का दृढ़ विश्वास दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्यक्रम को हमें स्व-आकलन के लिए समर्पित करना चाहिए, ताकि हम समझ सके कि आखिर हम कहा खड़े हैं।

डॉ. एस. सोमनाथ ने उनके सामने आने वाली अनेक चुनौतियों का वर्णन किया। उनसे निपटने के लिए उनके द्वारा किए जाने वाले अध्ययनों का भी ज़िक्र किया। उन्होंने यह भी कामना की कि आने वाले दिनों में भारत अलग-अलग इंजनों के साथ चंद्रमा पर फिर से लैंडिंग करेगा।

इसके बाद स्मारिका सार की ई-बुक का विमोचन हुआ। स्थानीय आयोजन समिति की सदस्य डॉ. शैली बिस्वास ने धन्यवाद दिया।

आईआईएससी बैंगलोर के ऊर्जा अनुसंधान के लिए अंतरविष्य केंद्र और मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. प्रदीप दत्ता ने ‘अंतरिक्ष यान प्रणालियों के लिए निष्क्रिय थर्मल प्रबंधन’ पर एक प्रस्तुति दी। इस सत्र की अध्यक्षता प्रोफेसर इंद्रनील मन्ना ने की।

सत्र के अंत में एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (बैंगलोर) के अतिथि वक्ता डी. नारायण ने ‘स्टोर ट्रैजेक्टरी एनालिसिस एट एडीए- पिट ड्रॉप टू फ्लाइट टेस्ट’ पर बात की। उन्होंने अलग-अलग सीएफडी तकनीकों की बात की, जो कि सुरक्षित पृथक्करण का अनुमान कर अंततः हमारा समय और धन दोनो ही बचाने की क्षमता रखते है। इस सत्र की अध्यक्षता आईआईटी मद्रास के एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. शांतनु घोष ने की।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj