रांची मुख्य डाकघर में 25 रुपये में मिल रहा तिरंगा

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची जीपीओ हर घर तिरंगा अभियान-2024 के अंतर्गत तिरंगा झंडे की बिक्री प्रारंभ की जा रही है। यह अभियान भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

रांची जीपीओ में तिरंगा झंडा मात्र ₹25  रुपये में उपलब्ध है। वरिष्ठ डाकपाल ने नागरिकों से अनुरोध किया कि वे इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज का क्रय कर अपने घरों पर फहराएं। देशभक्ति के इस महान पर्व में सहभागिता करें।

वरिष्ठ डाकपाल ने कहा कि तिरंगा झंडा उच्च गुणवत्ता वाला है, जो सभी मानकों का पालन करता है। इसे खरीदकर आप न केवल राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करेंगे, बल्कि देश के हर कोने में देशभक्ति की भावना को भी प्रबल करेंगे।

सामूहिक ऑर्डर के लिए विशेष सुविधा भी उपलब्ध है। कोई भी संस्था, संगठन, या व्यक्ति बड़ी मात्रा में तिरंगा झंडे खरीदने के लिए संपर्क कर सकता है। अधिक ऑर्डर के लिए संपर्क करने के लिए आप 9471172111 पर कॉल कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj