Fact Check : एक से अधिक बैंक खाता होने पर लगेगा जुर्माना, जानें दावे का सच

पोस्टमार्टम देश नई दिल्ली
Spread the love

Fact Check : नई दिल्‍ली। देश में काफी लोगों के एक से अधिक खाते हैं। इसके माध्‍यम से हर तरह के लेन-देन और अन्‍य बैंक संबंधी गतिविधि करते हैं।

दो साल तक किसी बैंक एकाउंट से लेन-देन नहीं करने पर उसे फ्रिज कर दिया जाता है। इसके बाद उस खाते को पुन: चालू करने के लिए आवेदन देना होता है।

हाल में बैंक खाते से संबंधित कुछ खबरें प्रसारित की जा रही है। यह सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहा है।

इसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक की नई गाइडलाइंस के अनुसार अब एक से अधिक बैंक में खाता रखने पर जुर्माना लगाया जाएगा।

इस खबर को जानने के बाद एक से अधिक बैंक खाता रखने वाले लोग टेंशन में आ गए हैं। उन्‍हें जुर्माना लगने का डर सताने लगा है।

इस दावे की सच्‍चाई जाने के लिए इसका Fact Check किया गया। इसमें यह दावा भ्रामक पाया गया।

भारतीय रिजर्व बैंक ने ऐसी कोई गाइडलाइन जारी नहीं की है। यह खबर पूरी तरह से फर्जी है। ऐसी फर्जी खबरों से सावधान रहें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj