आपूर्ति विभाग के कार्यों की डीएसओ ने की समीक्षा, दिए निर्देश

झारखंड
Spread the love

पलामू। जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कु ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और सहायक गोदाम प्रबंधक के साथ आपूर्ति से सम्बंधित संचालित योजनाओं की समीक्षा गुरुवार को की। समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में जुलाई, 2024 का एनएफएसए के तहत खाद्यान्न का वितरण विस्तारित अवधि अंतर्गत 15 अगस्त तक पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक में मई, 2024 में चना दाल वितरण की भी समीक्षा की गयी। इसमें पाया गया कि‍ अब तक मात्र 81.99% ही वितरण पूर्ण हो पाया है। सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को इसके वितरण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। इसी प्रकार सितंबर, 2023 का ग्रीन राशनकार्डधारियों का वितरण और सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना के तहत वस्त्र वितरण की समीक्षा की गयी। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि वस्त्र का वितरण मात्र 89.68% किया गया है। इसका वितरण पूर्ण करने का निर्देश सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दिया गया।

इसके साथ अक्टूबर, 2023 के ग्रीन राशन का परिवहन और अगस्त, 2024 के एनएफएसए के डीएसडी की भी समीक्षा गई। इसके आलोक में सभी सहायक गोदाम प्रबंधक को डोर स्टेप का कार्य को अविलंब पूर्ण करने की बात कही गयी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8