एमएसीपी की मांग पर एक मंच पर आए सभी शिक्षक संगठन

झारखंड
Spread the love

  • अजप्टा के 5 अगस्त से घोषित आमरण अनशन का किया पूर्ण समर्थन

रांची। एमएसीपी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर रांची जिला स्कूल सभागार में बैठक 21 जुलाई को हुई। उक्त बैठक में राज्य के सभी प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों का समर्थन प्राप्त हुआ। सदस्‍यों ने कहा कि एमएसीपी राज्य के समस्त शिक्षकों की चिर प्रतीक्षित मांग है। राज्यकर्मियों और बिहार के शिक्षकों के समान झारखंड के शिक्षकों को एमएसीपी दिये जाने की मांग सरकार से अपने-अपने स्तर पर शिक्षक संगठन दशकों से करते आ रहे हैं। हालांकि अब तक इस दिशा में सरकार से आश्वासन के अतिरिक्त कुछ भी प्राप्त नहीं हुआ।

मोर्चा के प्रदेश संयोजक अमीन अहमद एवं प्रवक्ता अरुण कुमार दास ने कहा कि राज्यव्यापी अनेक व्यापक आंदोलन होने के बाबजूद अब तक इसे राज्य सरकार द्वारा अपने ही शिक्षकों के लिए लागू नहीं किया गया है। फलस्वरूप राज्य के तमाम शिक्षक संगठन अब एक प्लेटफॉर्म पर आकर एकजुटता के साथ संघर्ष करने की ठान ली है।

इस निमित अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर 5 अगस्त, 2024 से राजभवन के समक्ष सरकार से अपनी मांग पूरी होने तक अनवरत आमरण अनशन करने की घोषणा की है। अजप्टा के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केशरी ने राज्य के सभी शिक्षक संघों को उक्त आंदोलन में शामिल होने एवं अपना पूर्ण समर्थन देने की अपील की। इसका शिक्षक हित में स्वागत करते हुए झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ, झारखंड प्लस +2 शिक्षक संघ, झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा, झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ समेत राज्य के सभी संगठन प्रस्तावित आमरण अनशन में तन मन एवं धन से समर्थन देने की घोषणा की। आवाज दो हम एक हैं का शंखनाद एक स्वर में किया।

बैठक की अध्यक्षता एमएसीपी संघर्ष मोर्चा के प्रधान संयोजक अमरनाथ झा ने की। धन्यवाद राम सेवक तिवारी ने किया। बैठक में झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के गंगा प्रसाद यादव, झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ के महासचिव अमीन अहमद, मकसूद जफर हादी, मो फ़ख़रुद्दीन, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केशरी, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रांत सह संयोजक विजय बहादुर सिंह, झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार दास, आशुतोष कुमार, राम कुमार झा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय शिक्षक संघ के संयोजक योगेश ओझा, अजप्टा के प्रमंडलीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सुरंजन कुमार, राकेश कुमार, श्याम बिहारी महतो, संजय यादव समेत राज्य के कई शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT