जलावन देखकर चौंकि‍ए नहीं, ये आंगनबाड़ी केंद्र ही है जनाब

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। ये जलावन देखकर चौंकि‍ए नहीं। जनाब ये आंगनबाड़ी केंद्र ही है। यह गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड अंतर्गत राजा घटहुआं गांव के मेहता टोला में स्थित है। लाखों की लागत से सालों पहले बने इस केंद्र का संचालन अब तक नहीं किया गया है। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने मामले की जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

वर्षों से बंद पड़ा आंगनबाड़ी केन्द्र का भवन जलावन का भंडार व शराबखोरी का अड्डा बनकर रह गया है। उक्त टोले के लोगों ने बंद पड़े आंगनबाड़ी केंद्र को लेकर युवा समाजसेवी विकास दुबे को बुलाकर सेविका रीता देवी पर कई गम्भीर आरोप लगाये। रुक्मिणी देवी, पूनम देवी, संजू देवी, मंजु देवी, कमला देवी, आरती देवी, राजीव मेहता, मनोज मेहता, राजेश्वर मेहता, ओम प्रकाश मेहता, शंकर मेहता, रामप्रवेश मेहता सहित अन्य लोगों ने कहा कि दशकों पूर्व इस आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण हुआ है। हालांकि आज़ तक इसमें कभी आंगनबाड़ी केन्द्र का संचालन नहीं किया गया। इसके कारण पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चे आंगनबाड़ी केन्द्र में पढ़ने से वंचित हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविका मनमानी ढंग से काम करती है। केन्द्र से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर अपने घर पर ही केन्द्र चलाती है। सेविका द्वारा मेहता टोला में गर्भवती व धात्री महिलाओं व किशोरियों के बीच पोषाहार का भी वितरण कभी नहीं किया जाता। कई बार बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उक्त टोले के कई बच्चे आंगनबाड़ी केन्द्र से मिलने वाले लाभों से वंचित हैं। उक्त केन्द्र की हालत यह है कि पूरा भवन गोंइठा, लकड़ी व पशुचारा से भरा हुआ है। यहां शराब की बोतलें व गिलास रखें हुए हैं।

ग्रामीणों की बात सुनकर युवा समाजसेवी विकास दुबे ने कहा कि इस सम्बन्ध में वरीय पदाधिकारी से शिकायत कर सेविका पर अवश्य कार्रवाई करने की मांग की जाएगी।

इस सम्बन्ध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी राकेश सहाय ने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी। मामला सत्य पाये जाने पर सेविका के निलंबन की सिफारिश की जाएगी। मौके पर विवेक पांडेय, राजेश पांडेय सहित झारखण्ड विकास पार्टी के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT