- चीनी और नमक का ससमय उठाव एवं वितरण नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
रांची। रांची जिला आपूर्ति पदाधिकारी-सह-झारखंड राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक प्रदीप भगत ने 18 जुलाई को खाद्य निगम के तमाड़ एवं बुंडू गोदाम का निरीक्षण किया। साथ ही, प्रखंड की विभिन्न जन वितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण भी किया।
निरीक्षण के क्रम में गोदाम में भंडार पंजी एवं आगत पंजी 15 जुलाई, 2024 तक संधारित पाया गया। पंजी के अनुसार गोदाम में रखे खाद्यान्न का मिलान करने पर भंडारित खाद्यान्न की मात्रा संतोषजनक पाई गई।
निरीक्षण के दौरान गोदाम में चीनी एवं नमक भंडारित पाया गया। सहायक गोदाम प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि युद्ध स्तर से नमक का डोर स्टेप डिलीवरी कराएं। जिन डीलरों द्वारा चीनी मद में राज्य खाद्य निगम के बैंक खाते में राशि जमा कर दी गयी है और उनका भंडार निर्गमादेश कार्यालय द्वारा निर्गत किया जा चुका है, उनका चीनी युद्ध स्तर से डीएसडी करायें। जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत द्वारा चीनी एवं नमक ससमय उठाव एवं वितरण नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की बात कही गयी।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा तमाड़ प्रखंड के डोर स्टेप डिलिवरी अभिकर्ता के वाहनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपलब्ध वाहनों की जांच की गयी। वाहन में जीपीएस लगा हुआ पाया गया, किंतु रिचार्ज नहीं होने के कारण काम नहीं कर रहा था। एक वाहन खाद्यान्न का वितरण करने वाले वाहनों पर ‘जन वितरण प्रणाली का खाद्यान्न एवं अन्य सामग्री’ का प्रिंटेड बैनर, वाहन पर सामने और अगल-बगल बड़े अक्षरों में लिखा हुआ स्टीकर अनिवार्य था, जो नहीं पाया गया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा सख्त चेतावनी देते हुए अद्यतन् करने का निर्देश दिया गया।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा तमाड़ की जन वितरण प्रणाली दुकानदार बलराम मुंडा (अनुज्ञप्ति स0-02/04), पंचायत परायडीह की दुकान का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में निगम गोदाम से डीएसडी कराये गये खाद्यान्न की जांच की गई। जांच के क्रम में भंडारित खाद्यान्न की मात्रा संतोषजनक पाई गई। दुकानदार को निर्देशित किया गया कि सभी कार्डधारियों को खाद्यान्न वितरण करते समय ही नमक भी वितरण करेंगे। सभी अंत्योदय परिवारों के बीच चीनी वितरण करना सुनिश्चित करेंगे।
बुण्डू प्रखंड के जन वितरण प्रणाली दुकानदार डीलर प्रभु मुण्डा एवं जय चाला महिला समिति की दुकान के औचक निरीक्षण के दौरान गोदाम से डीएसडी कराये गये खाद्यान्न की जांच की गई। जांच के क्रम में भंडारित खाद्यान्न की मात्रा संतोषजनक पाई गई। दुकानदार द्वारा चीनी वितरण योजना के लिए राशि जमा नहीं करने के कारण चीनी का डीएसडी नहीं कराया जा सका है।
डीलर को सख्त निर्देश दिया गया कि चीनी वितरण योजना के लिए राशि जमा करते हुए अंत्योदय परिवारों को चीनी उपलब्ध करायें साथ ही सभी राशन कार्डधारियों को नमक का वितरण करने का निदेश दिया गया, अन्यथा अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT