
रांची। झारखंड सरकार ने विदेश मंत्रालय (भारत सरकार) के अधीन विदेश जाने वाले भारतीय कामगारों के हितों की रक्षा के लिए जिम्मेदार प्राधिकरण से दक्षिण अफ्रीका में फंसे झारखंड के 27 कामगारों की सुरक्षित वापसी के लिए आग्रह किया है। इसके लिए श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के सचिव ने प्राधिकरण को पत्र लिखा है।
मार्च से काम कर रहे
पत्र में प्राधिकरण को बताया गया है कि श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को गिरिडीह, बोकारो के 27 कामगारों ने सूचित किया है कि वे सभी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड, फेस जेंडरमेरी, एप्रेस ऑडिटोरियम जीन पॉल II, मबैंकलो, याउंडे, कैमरून, दक्षिण अफ्रीका में विनायक कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट पर 29 मार्च, 2024 से काम कर रहे हैं। कामगारों ने बताया है कि उनका भुगतान बकाया है। वे झारखंड लौटना चाहते हैं।
बकाया भुगतान का आग्रह
विभाग ने पत्र लिख कर कामगारों को उनका वैध बकाया सुनिश्चित करने और झारखंड सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का आग्रह किया है। कामगार हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिला के निवासी हैं। राज्य सरकार ने इस मामले में प्राधिकरण से सहयोग और सहायता की उम्मीद की है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT