शत प्रतिशत नामांकन के लिए सभी के सहयोग की जरूरत : उप विकास आयुक्त

झारखंड
Spread the love

  • रांची में स्कूल रुआर 2024 का जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

रांची। अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव उत्कृष्ट मुख्यमंत्री जिला विद्यालय, रांची के सभागार में 13 जुलाई को स्कूल रुआर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समग्र शिक्षा अभियान का मुख्य लक्ष्य 5-18 आयुवर्ग के सभी बच्चों की विद्यालयी शिक्षा पूर्ण कराना है। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल रुआर अभियान के गीत ‘ले मशालें चल पड़े लोग मेरे गांव के’ के माध्यम से शत प्रतिशत नामांकन का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि उप-विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

सभी के सहयोग की जरूरत

उप विकास आयुक्त ने कहा कि शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है। एक भी बच्चा नामांकन से वंचित ना रहने पाए। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा के गहन महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा समाज की नींव है। ये समाज में बदलाव लाने का कार्य करती है।

गतिविधियों को सफल बनाएं

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक मिथिलेश केरकेट्टा ने कहा कि सभी के सहयोग से प्रखंड स्तर और विद्यालय स्तर में स्कूल रुआर के सभी गतिविधियों को सफल बनाया जा सकता है। मांडर प्रखंड के प्रमुख ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम की विस्तृत रुपरेखा अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कौशल किशोर ने रखी।

शिक्षकों को टोला से जोड़े

कार्यक्रम का संचालन ए.पी.ओ. श्रीमती निशि प्रभा ने किया साथ ही श्रीमती प्रभा सहाय ने विद्यालय प्रबंधन समिति और ग्रेडिंग एवं पुनर्गठन के पर प्रकाश डाला। सभी शिक्षकों को टोला से जोड़ने के लिए कहा, जिससे बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन एवं उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके।

ये भी कार्यक्रम में मौजूद

कार्यक्रम में रांची एवं खूंटी सांसद प्रतिनिधि‍, विधायक प्रतिनिधि, सभी प्रखंड प्रमुख, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी बीआरपी, सीआरपी, स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधि एवं जिला कार्यालय के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT