रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वानिकी संकाय के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को हथियार का प्रशिक्षण गुरुवार को दिया गया। कांके के सुकरहुट्टू स्थित इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) की झारखंड इकाई में प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई थी।
वानिकी के अनिवार्य कोर्स के अंतर्गत प्रशिक्षण की व्यवस्था वानिकी अधिष्ठाता के विशेष अनुरोध पर की गई। केंद्र के कमांडेंट अनंत दत्त और इंस्पेक्टर सूर्य प्रकाश मिश्रा ने सब इंस्पेक्टर श्रीमती शीतल मिंज के सहयोग से प्रशिक्षण दिया।
इस दौरान विद्यार्थियों को प्रशिक्षण केंद्र में उपलब्ध हथियारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व वानिकी संकाय के प्राध्यापक डॉ वसंत चंद्र उरांव ने किया। धन्यवाद सुश्री श्वेता पांडे ने किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT