अगस्त के तीसरे हफ्ते तक चालू करें कांटाटोली फ्लाईओवर : सचिव

झारखंड
Spread the love

  • स्मार्ट सिटी में बची जमीन की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाये

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर मुख्यमंत्री के सचिव और नगर विकास एवं आवास सचिव अरवा राजकमल ने विभाग के अधिकारियों, जुडको और स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक के साथ 10 जुलाई को बैठक की। सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जुडको के वरीय पदाधिकारियों को अगस्त के तीसरे सप्ताह तक उद्घाटन कराकर आम जनता के खोलने का आदेश दिया।

कांटाटोली फ्लाईओवर में एक ही स्पैन का काम बाकी रह गया है। यह फ्लाईओवर प्रीकास्ट सेगमेंटल प्रणाली से बन रहा है। 486 सेगमेंट में 471 सेगमेंट चढ गया है। शेष 15 सेगमेंट भी जल्द चढ़ जायेगा। 15 सेगमेंट का एक स्पैन होता है। 43 में से 42 स्पैन का काम पूरा हो गया है। सचिव ने फ्लाईओवर पर ट्रैफिक सिग्नल के लिए सीमांकन का काम शुरू करने का भी निर्देश दिया।

सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक राकेश नंदकुलियार को अपोलो अस्पताल का शिलान्यास जल्द कराने का निर्देश दिया गया। यह अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी होगा। इसके अलावा स्मार्ट सिटी में फाइव स्टार होटल ताज ग्रुप के लिए आवंटित भूमि पर निर्माण एवं अन्य प्रक्रिया शुरू करने के लिए जल्द एमओयू करने का निर्देश दिया गया है।

सचिव ने बताया कि स्मार्ट सिटी में जितनी भी योग्य जमीन खाली है, उसकी नीलामी की प्रक्रिया जल्द शुरू कर आवंटन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया। साथ ही, स्मार्ट सिटी के अंतर्गत आने वाली भूमि से संबंधित एचइसी के साथ जो भी समस्या है, उसका समाघान भी जल्द किया जाये। अगर जरूरत हो तो भूमि के आकार में बदलाव भी किया जा सकता है।

बैठक में नगर निकायों में रिक्त पदों को भरने और पद सृजन करने का भी निर्देश दिया गया। कई नगर निकायों में नगर आयुक्त का पद नहीं है। वहां उप नगर आयुक्त कार्य संभाल रहे है। उन नगर निकायों में नगर आयुक्त का पद सृजित किया जाये। साथ ही अपर नगर आयुक्त और टाउन प्लानर के रिक्त पदों को शीध्र भरा जाये।

बैठक में अपर सचिव ज्ञानेंद्र कुमार, अपर सचिव मनोहर मरांडी, उप सचिव श्रीमती ज्योत्सना सिंह, स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक राकेश नंदकुलियार और जुडको के उप परियोजना निदेशक उत्कर्ष उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT