

विवेक चौबे
गढ़वा। विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायतों के सभी गांव-टोलों तक पहुंचकर लोगों की समस्या से रूबरू होने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ कांडी पंचायत के नैनाबर गांव से किया गया। जन आशीर्वाद यात्रा से सभी गांव के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को दूर करने का कोशिश होगी। विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से कई पार्टी के नेता चुनाव जीतकर अपना व अपने परिवार की दशा दिशा को बदला, किंतु इस क्षेत्र की समस्या यथावत है। उक्त बातें झारखंड विकाश पार्टी नेता सह विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा समाजसेवी रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकाश दुबे ने मीडिया से कही।

दुबे ने कहा कि समस्या को दूर करने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा से इस क्षेत्र में परिवर्तन लाना चाहता हूं। चाहे इसके लिए मुझे कठिन परिश्रम ही क्यों नहीं करना पड़े। समाजसेवी ने सोन नदी में बन रहे श्रीनगर पंडुका पुल के तीन पाया के क्रेक होन पर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की मनमानी के कारण निर्माणाधीन पुलिया का पाया क्रेक हुआ है।
दुबे ने कहा कि कांडी बाजार के कर्पूरी चौक से धोबी मुहल्ला तक बनी नाली में हुई भारी अनियमितता के कारण सड़क के उपर गंदा पानी बह रहा है। इससे सड़क से होकर गुजरने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या का निदान भी अविलम्ब किया जाएगा।

मौके पर जेपी सोनी, कांडी पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप कुमार, बिजेंद्र मिश्रा उर्फ गुड्डू मिश्रा, गाजी खान, परिखा राम, रामनाथ राम, यूसुफ खान, आबिद खलीफा, पाले खान, डॉ. रविरंजन शर्मा उर्फ टिंकू शर्मा सहित काफी संख्या में समर्थक उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT



