
रांची। श्रद्धानन्द पथ दुकानदार समिति की बैठक बुधवार को हुई। मौके पर सभी सदस्यों ने दवा व्यवसाय से जुड़ी समस्या पर विचार विमर्श किया। प्रमुख रूप से वैसे माल लेकर पैसा नहीं देने वाले खुदरा व्यापारी को प्रतिबंधित करने पर विचार किया गया। सदस्यों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की।
अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा कि सुरक्षित व्यावसायिक वातावरण बनाना हमारी प्राथमिकता रहेगी। निरंतर बैठक कर व्यवसायियों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। संस्था में 400 सदस्य हैं। इसमे दवा, कपड़ा, शेयर ब्रोकर सहित अन्य व्यवसाय के लोग हैं।
बैठक में संरक्षक रवि शर्मा, अध्यक्ष प्रवीण लोहिया, सचिव मनेष बरनवाल, उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष हेमन्त कुमार, सदस्य अनिल गुप्ता, राजू अग्रवाल, रंजीत अग्रवाल, जमील अहमद, सुबोध कुमार, गापोल, महेश चौधरी, सुभाष, अभिषेक कुमार उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT