
- पंचायत सचिवालय, हुवांगहातु में डालसा का डोर-टू-डोर जागरुकता कार्यक्रम
रांची। झालसा के निर्देश और न्यायायुक्त के मार्गदर्शन में 2 जुलाई, 2024 को नामकुम प्रखंड के हुवांगहातु पंचायत भवन में डोर-टू-डोर जागरुकता कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर एलएडीसी अधिवक्ता शिवानी सिंह, पीएलवी लता कुमारी, युधिष्ठिर महतो, जसिंता टोप्पो, मुन्नी देवी, राजा वर्मा एवं महिला समिति के अंजली देवी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
एलएडीसी अधिवक्ता शिवानी सिंह ने कहा कि बाल श्रम, बाल विवाह और डायन बिसाही पर फोकस करते हुए कहा कि बच्चे-बच्चियों का विवाह 18 वर्ष के बाद ही करें। विवाह से पूर्व अपने बच्चों को समुचित शिक्षा दे, ताकि वे अपने पैरों पर खड़ा हो सके। बाल श्रम अपराध है। बच्चों से काम कराने या काम में लगाने के बजाय उन्हें शिक्षित करें।
डायन बिसाही पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दिन-ब-दिन डायन-बिसाही के नाम पर आम लोगों को प्रताड़ित कर उन्हें मार दिया जाता है, जो कि अपराध है। यह एक ऐसा अंधविश्वास है, जो ग्रामीण लोगों के बीच फैला हुआ है। जागरुकता के माध्यम से इसे जड़ से हटाना ही हमलोगों का उद्देश्य है।
पीएलवी लता कुमारी ने प्री-लिटिगेशन मुकदमा दर्ज कराने, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, असंगठित मजदूरों का निबंधन, आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड, बाल श्रम एवं बाल अधिकार के बारे में जानकारी दी।
युधिष्ठिर महतो व जसिंता टोप्पों ने मोटर वाहन दुर्घटना में मिलनेवाली मुआवजा के बारे में जानकारी दी। मुन्नी देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना, विधवा पेंशन एवं वृद्धा पेंशन के बारे में प्रकाश डाला।
आगामी 13 जुलाई को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी डालसा के समर्पित पीएलवी के द्वारा दिया गया। उन्होंने कहा कि उक्त तिथि को वादकारी रांची व्यवहार न्यायालय में आकर अपने वादों का निश्तारण करा सकते है। इससे समय और धन की बचत होगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT