डालसा का तमाड़ के हिंदरीडीह गांव में डोर-टू-डोर जागरुकता कार्यक्रम

झारखंड
Spread the love

  • 13 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी

रांची। झालसा के निर्देश पर न्यायायुक्त के मार्गदर्शन में रांची जिले के तमाड़ प्रखंड के हिंदरीडीह गांव में डालसा ने डोर-टू-डोर जागरुकता कार्यक्रम चलाया। इस कार्यक्रम में एलएडीसीएस अधिवक्ता कविता खाती, पीएलवी सोनामनी देवी, रूकमनि देवी, मुस्कान कुमारी, अनिमा मल्लिक, आरती कुमारी एवं राजा वर्मा उपस्थित थे।

एलएडीसीएस अधिवक्ता कविता खाती ने बच्चों से संबंधित कानूनों जे.जे एक्ट, पोक्सो एक्ट इत्यादि की जानकारी दी। नशा उन्मूलन पर फोकस की। कहा कि नशा नहीं करें। नशा से धन और स्वस्थ दोनों पर बुरा असर पड़ता है। नशा के सेवन से पूरा घर-परिवार बर्बाद हो जाता है।

कविता खाती ने बाल विवाह की रोकथाम के विषय पर विस्तार से चर्चा की। बाल विवाह अधिनियम के बारे में बताया। पीएलवी ने बाल श्रम एवं बाल संरक्षण पर प्रकाश डाली। दहेज प्रथा कानून के बारे में विस्तार से बताया।

कविता खाती ने एमएसीटी एक्ट के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। रूकमनी देवी एवं सोनामनी देवी ने सड़क दुर्घटना में मिलने वाले मुआवजा के बारे में बताया। उन्होंने वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन की जानकारी दी।

पीएलवी अनिमा मल्लिक ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं श्रम कार्ड की जानकारी दी। पेंशन से संबंधित लाभ लेने की बातें कहीं। उन्होंने कहा कि रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार में इससे संबंधित आवेदन दे सकते हैं।

ज्ञात हो कि डालसा के पीएलवी ने आगामी 13 जुलाई को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। लोक अदालत की सफलता के लिए अपने वादों का निस्तारण मध्यस्थता के माध्यम से कराने पर प्रकाश डाला।

मौंके पर डालसा के पीएलवी ने उपस्थित लोगों के बीच पम्पलेट और लिफलेट का वितरण भी किया। इस अवसर पर एलएडीसी के अधिवक्ता कविता खाती, पीएलवी सोनामनी देवी, रूकमनी देवी, मुस्कान कुमारी, आरता कुमारी, अनिमा मल्लिक एवं राजा वर्मा उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT