
रांची। विश्व योग दिवस पर बीआईटी मेसरा के लालपुर केंद्र में योग के साथ पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर करंज, नीम के पेड़ लगाये गए। पौधरोपण करते हुए केंद्र की निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य और डीन (यू,जी) डॉ संजय कुमार झा उपस्थित थे।
पौधरोपण करते हुए निदेशक ने कहा कि योग दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाना बेहतर सोच है। बदलते मौसम के लिए जितना ज्यादा हो सके, क्षेत्र को हरा भरा रखना होगा।
डीन डॉ संजय झा ने कहा कि पौधे और योग दोनों मनुष्य के लिए बहुत जरूरी हैं। दोनों ही मनुष्य के स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक हैं। एक मनुष्य को बाहरी ऊर्जा देता है तो दूसरा आंतरिक ऊर्जा प्रदान करता है। इसलिए एक सच्चा योग पौधरोपण ही है।
बीआईटी लालपुर के सहायक कुलसचिव मनोज कुमार गिरि ने कहा कि शहर के बीच इस प्रांगण को हरा भरा रखने, पौधे लगाने और उसे संरक्षण के लिए संस्थान इस प्रकार के और आयोजन करेगा। इस आयोजन में मनोज कुमार, राणा मिश्रा सहित संस्थान के शिक्षक और कर्मचारियों ने भाग लिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8