
- सभी प्रज्ञा केन्द्रों को प्रतिदिन कम से कम 50 योग्य परिवारों का लक्ष्य निर्धारित
रांची। राज्य में आयुष्मान भारत-मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत अच्छादित लाभुकों का ई केवाईसी के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 29 जून, 2024 तक आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसे लेकर रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सम्बंधित अधिकारी को कई निर्देश दिये हैं।
ये निर्देश दिए गए
सभी प्रखंडों एवं नगर निगम के क्षेत्र में प्रत्येक दिन लगातार कैंप का आयोजन किया जाएगा। जो परिवार गुलाबी/पीला/हरा राशन कार्डधारी होंगे, वे परिवार आयुष्मान भारत अंतर्गत आयुष्मान कार्ड के लिए योग्य होंगे। लाभुक के निबंधन के लिए प्रज्ञा केन्द्र में आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं मोबाइल न. के साथ उपस्थित होना आवश्यक होगा।
सहिया / राशन डीलरों / एसएचजी के माध्यम से अधिक से अधिक योग्य परिवारों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करेंगे।
सभी प्रज्ञा केन्द्रों को प्रतिदिन कम से कम 50 योग्य परिवारों का लक्ष्य निर्धारित किया जाए। उक्त लक्ष्य को हर हाल में पूर्ण करने का निर्देश सीएससी प्रबंधक को दिया गया।
कैंप की सूचना मीडिया में प्रकाशित करने की व्यवस्था अपने स्तर से सुनिश्चित करेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग कैंप में उपस्थित हो सकें। सहिया / राशन डीलरो/ एसएचजी की महिला जो अपने स्तर से कार्ड बना रही हैं वो कार्ड बनाते रहेंगी। (कम से कम 10 आयुष्मान कार्ड प्रतिदिन) एवं जो कार्ड बनाने में असमर्थ है वो कम से कम 10 लोगों को प्रतिदिन निकतम प्रज्ञा केन्द्रों में लेकर जाना सुनिश्चित करेंगे।
सहिया के द्वारा घर-घर सर्वे किया जाए। लाभार्थियों की सूची तैयार की जाए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8