झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के अध्‍यक्ष बने उमाशंकर कनोडिया

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ की द्विवर्षिक आम सभा 15 जून, 2024 को संघ भवन में हुई। मौके पर सत्र 2024-2026 का चुनाव सम्पन्न हुआ। नए अध्‍यक्ष उमाशंकर कनोडिया बने हैं।

संघ के सह सचिव हैप्पी किंगर ने सभा का संचालन किया। संघ के अध्यक्ष विक्रम खेतावत ने सभा की अध्यक्षता करते हुए सभा में आए हुए सभी पूर्व अध्यक्ष, सभी कार्यकारिणी सदस्यों, सभी सदस्यों का स्वागत किया।

सभा के कोषाध्यक्ष सौरभ कटारुका ने 2022-24 का आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। चुनाव संयोजक अनिल जालान ने सत्र 2024-26 के चुनाव में खड़े सभी उमीदवारों की सूची सभा में पढ़कर सुनाई।

इस मौक़े पर चुनाव संयोजक ने सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। संघ के अध्यक्ष विक्रम खेतावत, उपाध्यक्ष अमरचंद बेंगानी, सह सचिव हैप्पी किंगर, कोषाध्यक्ष सौरभ कटारुका, चुनाव संयोजक अनिल जलान, सह संयोजक सर्वेश बजाज, पूर्व अध्यक्ष शिव भगवान अग्रवाल, मनोज सिंघानिया, प्रवीण लोहिया, अनिल जलान, प्रकाश अरोड़ा, कार्यकारिणी सदस्य उमा शंकर कनोडि‍या, विक्रम जैन, विपुल जैन, सुबोध गुप्ता, ब्रजेश जालान और संघ ने अन्‍य सदस्य उपस्थित थे।

सत्र 2024-26 की नई टीम

अध्यक्ष – उमाशंकर कनोडिया
उपाध्यक्ष – अमरचंद बेंगानी एंव महेश बजाज
मानद सचिव – हैप्पी किंगर
सह सचिव- विपुल जैन
कोषाध्यक्ष- सौरभ कटारुका

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8