
धनबाद। धनबाद जिला 20सूत्री के उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से 15 जून को मिला। जिले में व्याप्त बिजली, पानी सहित आमजनों की ज्वलंत समस्याओं के अविलंब निराकारण की मांग को लेकर एक पत्र सौपा।
मौके पर उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि उपायुक्त से सकारात्मक वार्ता हुई। उन्होंने बताया कि धनबाद जिले में बिजली की व्यवस्था लचर है। उसमें सुधार करने के साथ-साथ लोगों को सुचारू रूप से बिजली उपलब्ध कराने की मांग की। जिले में व्याप्त पानी की समस्या के निराकरण के साथ झरिया में पानी की समस्या पर उपायुक्त गंभीर दिखीं। उन्होंने आश्वस्त किया कि झरिया में अविलंब पानी की व्यवस्था कराई जाएगी, ताकि लोगों को सुचारू रूप से पानी उपलब्ध हो सके।
उपाध्यक्ष ने कहा कि जिला में कृषि पाठशाला के लिए फंड होने के बावजूद एक भी कृषि पाठशाला नहीं खुलना गंभीर विषय है। उन्होंने जिला में कृषि पाठशाला खोलने की मांग की। इस पर उपायुक्त ने कहा कि कृषि पाठशाला खोलने के लिए किसी एनजीओ को कार्य दिया गया है। इसकी अविलंब जांच होगी। कृषि पाठशाला खोलने संबंधित विषयों पर लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी।
श्री सिंह ने कहा कि उपायुक्त ने सभी प्रखंडों में 20 सूत्री की मासिक बैठक करने को लेकर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश देने का आश्वासन दिया।
श्री सिंह ने कहा कि जिले के लगभग सभी प्रखंडों में दाखिल खारिज और म्यूटेशन संबंधित कार्यों में पदाधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। इससे लोगों को इन कार्यों के लिए चक्कर लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस विषय पर उपायुक्त गंभीर दिखीं।
उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि इन सभी कार्यों को एक महीना के अंदर निष्पादन करने का निर्देश सभी प्रखंड के पदाधिकारियों को दिया जा रहा है। आवेदन करने के एक महीना के अंदर निष्पादन नहीं करने और लोगों को परेशान करने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
मौके पर 20 सूत्री सदस्य मदन महतो, शमशेर आलम, राजू प्रमाणिक, पप्पू कुमार तिवारी, डीएन यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8