Ranchi: राहे में जन्मदिन पार्टी में पहुंंचा साढ़ू, क्षण भर में खून से हो गया लथपथ, डॉक्टरों ने कर दिया मृत घोषित

अपराध झारखंड
Spread the love

राहे। बड़ी और हैरान करने वाली खबर आई है, राजधानी रांची के राहे में बीती देर रात अर्जुन महतो नाम के व्यक्ति को उसके खुद के छोटे साढ़ू ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना जिले के राहे थाना क्षेत्र के लोहाहातु दुलमी गांव की है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है।

बताया जा रहा है कि मृतक बीती रात अपने साढ़ू झरिया महतो के राहे स्थित लोहाहातु दुलमी में जन्मदिन के एक समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। देर रात होने की वजह से वे वहीं रूक गए। इसी बीच उनका छोटा साढ़ू समीर कोईरी वहां पहुंचा और उसने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। मृतक अर्जुन पेशे से सब्जी कारोबारी थे, वे अपने परिवार के साथ ताऊ में सब्जी का कारोबार करता थे।  

वहीं गोलीकांड और हत्या की इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी साढ़ू मौके से फरार हो गया। पूरी घटना को झरिया महतो की पत्नी ने अपनी आंखों के सामने होता हुआ देखा। घटना के बाद उसने रांची स्थित एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि, राहे निवासी मृतक अर्जुन महतो और पुरुलिया के कोड़ाडीह के रहने वाले उसके छोटे साढ़ू समीर महतो के बीच किसी बात को लेकर लंबे समय से बातचीत बंद थी। दोनों अक्सर एक दूसरे को मारपीट की धमकी दिया करते थे। लेकिन अर्जुन को यह नहीं पता था कि समीर महतो ऐसी कोई घटना को अंजाम दे सकता है। 

अर्जुन महतो को मालूम नहीं था कि वह जिस जन्मदिन समारोह में शामिल होने जा रहा है, वह वहां से जीवित वापस लौटकर नहीं आएगा। बताया यह भी जा रहा है कि समीर महतो (छोटे साढ़ू) को जन्मदिन के लिए न्यौता नहीं दिया गया था।

ऐसे में वह मौके पर कैसे पहुंचा और दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद था और एक-दूसरे से बात बंद थी, जिससे वह अर्जुन की हत्या करने के लिए पहुंच गया। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और आरोपी को तलाशने में जुटी है।