प्राथमि‍क शिक्षा निदेशक से मिला मोर्चा, बताई प्रोन्‍नति प्रक्रिया की विसंगतियां

झारखंड
Spread the love

  • नियमावली एवं विभागीय मार्गदर्शन की अवहेलना बर्दाश्त नहीं : संगठन

रांची। झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल प्राथमिक शिक्षा निदेशक शशि प्रकाश सिंह से शुक्रवार को मिला। उनसे प्रधानाध्यापक विहीन हो चुके झारखंड के विद्यालयों में प्रधानाध्यापक सहित शिक्षकों के सभी ग्रेड में वर्षों से लंबित प्रोन्नति विभागीय मार्गदर्शन के अनुरूप यथाशीघ्र संपादित करने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल में संयोजक विजय बहादुर सिंह, अमीन अहमद, प्रवक्ता अरुण कुमार दास एवं वरिष्ठ सदस्य मकसूद जफर हादी शामिल थे।

राज्यों के विभिन्न जिलों से आ रही रिपोर्ट के अनुरूप मोर्चा ने निदेशक का जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय द्वारा की जा रही विसंगतियों पर ध्यान आकृष्ट कराया। कहा कि विभागीय मार्गदर्शन के अनुरूप जिले में कुल रिक्तियों के विरुद्ध जिलावार रोस्टर क्लीयरेंस करते हुए मास्टर ग्रेडेशन लिस्ट के अनुरूप प्रमोशन का मार्ग प्रशस्त किया जाए।

मोर्चा के प्रदेश संयोजक अमीन अहमद एवं प्रवक्ता अरुण कुमार दास ने कहा कि राज्य के सभी प्रारंभिक विद्यालय प्रधानाध्यापक विहीन हो चुके हैं। ऐसे में गुणवत्‍तापूर्ण शिक्षा के लक्ष्य को हासिल करना असंभव है। किसी भी विभाग या विद्यालय को सुचारु तौर पर चलाने के लिए उसका मुखिया का होना जरूरी है।

मोर्चा ने कहा कि रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम सहित अन्य जिलों में जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा प्रधानाध्यापक की कुल रिक्तियों के विरुद्ध कुछ ही शिक्षकों को प्रधानाध्यापक की सूची में शामिल करना विभागीय मार्गदर्शन के प्रतिकूल है। ऐसी विसंगतियां राज्य के अन्य जिलों द्वारा भी किए जाने की सूचना मोर्चा को प्राप्त हुई है।

निदेशक ने मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि तमाम विसंगतियों पर चर्चा और समाधान करने की पूर्ण कोशिश जल्द करूंगा। इसके लिए मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल को विस्तृत वार्ता के लिए निदेशक ने अगले सप्ताह आमंत्रित किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8