प्रशांत अंबष्ठ
![](https://dainikbharat24.com/wp-content/uploads/2025/01/SN-SINGH-min.png)
बोकारो। घर वाले बीमार रहते थे। इस कारण युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली महिला को धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस इसका खुलासा किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बीते 1 जून को चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के बंदियों में 50 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया था। महिला अपने पोते के साथ बैल चराने गई थी। इसी दौरान उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी उसके पड़ोसी रोहित महतो को गिरफ्तार किया। हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी जब्त किया है। बेरमो एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि 50 वर्षीय महिला की हत्या रोहित ने इस कारण से की थी, क्योंकि उसके घर वाले लोग बीमार रहते थे। उसे अंदेशा था कि महिला डायन है। इसके कारण उसके परिवार वाले बीमार रहते हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8