
रांची। मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 2 जून को 31 अज्ञात शवों का पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया। मुक्ति संस्था के सदस्य रिम्स के मोर्चरी से अज्ञात शवों को निकालकर पैक कर जुमार नदी के तट पर लेकर आए। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी।
संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था द्वारा अबतक 1754 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया।
मौके पर संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इनमें रवि अग्रवाल, रतन लाल अग्रवाल, आशीष भाटिया, आर के गांधी, हरीश नागपाल, सौरभ बथवाल, संदीप पपनेजा, कमल चौधरी, आदित्य राजगढ़िया, राजा गोयनका, नीरज खेतान, केसी चौधरी, गौरी शंकर शर्मा, सीताराम कौशिक, पंकज मिढ़ा, राहुल जायसवाल, राहुल चौधरी, सुनील अग्रवाल, अरुण कुटरियार, संजय कुमार अग्रवाल, गौरव केडिया, संदीप कुमार, विक्रम खेतावत, नवीन गाड़ोदिया, अंशु मित्तल, मोती सिंह, बलवीर जैन, सुमित अग्रवाल, राजेश विजयवर्गीय भी शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8