गोमिया : मां शारदे सेवा सदन अगले आदेश तक सील

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। बोकारो जिले के गोमिया के स्वांग स्थित मां शारदे सेवा सदन को 1 जून की देर शाम सील कर दिया गया। बेरमो एसडीओ अशोक कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

इस संबंध में सीओ प्रदीप कुमार महतो ने बताया कि बेरमो एसडीओ द्वारा स्वांग स्थित मां शारदे सेवा सदन को जांच के बाद अगले आदेश तक सील किया गया है। इस दौरान ओपीडी, अल्ट्रासाउंड, ओटी, लेबर रूम और मेन गेट आदि बंद रहेगा।

सीओ ने बताया कि अभी अस्पताल में लगभग 6 मरीज इलाजरत हैं। सभी से उनकी राय ली गई है। स्वस्थ्य होने तक वे अस्पताल में ही रहना चाहते हैं। वे एक दो दिनों तक अस्पताल में रह सकते हैं। अस्पताल का साइड का दरवाजा मरीज और परिजनों के आने जाने के लिए फिलहाल खुला रहेगा।

वे चाहें तो गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करा सकते हैं। मौके पर बीडीओ महादेव कुमार महतो, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बलराम मुखी आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8