- एक्टर अपने करियर में पहली बार बनेंगे विलेन
मुंबई। रोहित शेट्टी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ लेकर आ रहे हैं। इसमें खलनायक की भूमिका चौंकाने वाले एक्टर ने निभाया है। यह एक्टर अपने करियर में पहली बार विलेन बना है। फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में अजय देवगन होंगे।
फिल्म सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। अर्जुन कपूर अपने करियर में पहली बार विलेन बने नजर आएंगे। बतौर नायक इन दिनों वे पूरी तरह से असफल चल रहे हैं। स्वयं को फिल्म उद्योग में बनाए रखने के लिए अर्जुन ने अब नकारात्मक भूमिकाएँ स्वीकारनी शुरू की है। अब तक 19 फिल्मों में काम कर चुके अर्जुन कपूर की यह 20वीं फिल्म है।
रोहित शेट्टी को कॉप यूनिवर्स का टॉप निर्देशक माना जाता है। उनकी अगली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर इन दिनों खूब खबरें चल रही हैं। हाल ही में अर्जुन ने फिल्म के लिए अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। एक फोटो शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी है। अर्जुन ने सेट से रोहित शेट्टी के साथ जो मोनोक्रोमैटिक फोटो साझा की है, उसमें वे विलेन के लुक में दिख रहे हैं।
अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, ‘रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का विलेन, सिंघम अगेन की शूटिंग मैंने खत्म कर ली है। मेरी 20वीं फिल्म, मास सिनेमा के बॉस रोहित शेट्टी के साथ अपने करिअर की अब तक की सबसे दमदार फिल्म की है। इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर खुश हूं। अब बड़े पर्दे पर अपना हुनर दिखाने का इंतजार नहीं हो रहा है।’ अर्जुन की इस पोस्ट पर उनकी बहन एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने फायर, ताली और शानदार इमोजी शेयर की हैं।
उल्लेखनीय है कि ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार भी हैं। बताया जा रहा है कि यह 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। हालांकि इसकी प्रदर्शन तिथि को लेकर कहा जा रहा है कि यह बदली जा सकती है। इसका कारण यह है कि इसी दिन अभिनेता अल्लू अर्जुन की पुष्पा-2 का प्रदर्शन होने जा रहा है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8