रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने मोरहाबादी के अंतु चौक स्थित जीपीबी सरस्वती विद्या स्कूल में स्थाई अमृतधारा लगाया। इसमें कमल मोर और श्रीमती नैना मोर ने सहयोग किया। इसके लिए शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया ने उनका आभार जताया।
स्कूल प्रबंधक के दो ट्रस्टी विष्णु जालान एवं प्रदीप राजगढ़िया ने भी सहयोग किया। उन्हें शाखा द्वारा पौधा और दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि समर्पण शाखा की नई टीम से समाज को बहुत उम्मीद हैं। शाखा ने स्कूल के प्रधानाचार्य को दुपट्टा और पौधा देखा सम्मानित किया। सहयोग कर्ताओं को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन अमृतधारा प्रभारी निकिता जालान एवं युवा शशि बंका ने किया। इस कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, सचिव शुभा अग्रवाल, अमृतधारा प्रभारी निकिता जालान, शशि बंका और कोमल पोद्दार उपस्थित थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8