रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा मारवाड़ी समाज के मेधावी छात्र- छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह 9 जून, 2024 दिन को स्थानीय महाराजा अग्रसेन भवन में किया जाएगा। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन एवं संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में 85% या उससे ऊपर अंक प्राप्त करने या प्रोफेशनल डिग्री हासिल करने वालों प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए विकास अग्रवाल एवं विशाल पाड़िया को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है। उन्होंने सभी समाज बंधुओ से अनुरोध कि किया जिनके संज्ञान में समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों की जानकारी है, वे संयोजक को व्हाट्सएप नंबर पर उनका अंक पत्र एवं एक फोटो भेंजे। उनका मोबाइल नंबर- 8797942294, 9334425505 है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8

