हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, सब्जी की फसल को पहुंचाया नुकसान, जानें आगे   

झारखंड
Spread the love

सोनाहातू। झारखंड के सोनाहातू प्रखंड की हेसाडीह पंचायत के बांधडीह गांव में शुक्रवार की रात 10-12 की संख्या में पहुंचे हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। गांव के किसान बुद्धेश्वर मुंडा और जगदीश मुंडा की सब्जी की फसल को हाथियों ने खाया और पैरों तले रौंद भी डाला।

किसानों ने फसल नुकसान की जानकारी वन विभाग को देकर मुआवजे की मांग की है। बता दें कि, इधर लगातार एक सप्ताह से हेसाडीह के आसपास हाथियों का उत्पात जारी है। रोजाना सब्जी की फसल नष्ट कर रहे हैं, जिससे किसान काफी हताश हैं।