- सभी स्थानों पर एएमएफ की सुविधायों को हर हाल में बहाल रखने के निर्देश
पलामू। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने मंगलवार को सीएपीएफ को ठहारने के लिये चयनित राजमाता प्रफ़ुल मंजरी उच्च विद्यालय व केंद्रीय विद्यालय चैनपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय विद्यालय के आसपास फैले झाड़ियों को साफ-सफाई करने के आदेश दिये। राजमाता प्रफ़ुल मंजरी उच्च विद्यालय में भी सभी सुविधाओं को दुरुस्त करने को लेकर चैनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया।
इसके बाद उन्होंने इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम के लिये चिन्हित सदगुरु प्रताप हरि+2 उच्च विद्यालय का भी जायजा लिया। उन्होंने चैनपुर बीडीओ से रिजर्व ईवीएम मशीन को सुरक्षित रखने के लिए बनाई गई इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम से मतदान केंद्रों की दूरी एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने चैनपुर के बीडीओ को सदगुरु प्रताप हरि+2 उच्च विद्यालय व मतदान केंद्र संख्या 118 व 119 को मॉडल बूथ बनाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही सभी बूथों में एएमएफ के तहत सभी सुविधाओं को अनिवार्य रूप से बहाल करने के निर्देश दिये।
इस दौरान विशेष कर पेयजल की सुविधा व धूप से बचने हेतु टेंट लगाने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त व चैनपुर सीओ उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8