Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में 13 मई तक बारिश होगी। आंधी चलने के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है। इसका प्रभाव राज्य के कई जिलों में देखने को मिलेगा। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 7 मई, 2024 को दी।
तापमान में गिरावट होगी
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है।
कल से यहां होगी बारिश
केंद्र के अनुसार 8 और 9 मई को कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। राज्य में कुछ स्थानों पर 10 और 11 मई तक बारिश होगी। राज्य में कहीं-कहीं 12 मई को बारिश होगी। राज्य में कुछ स्थानों पर 13 मई को बारिश होगी।
कल से यहां आंधी-वज्रपात
केंद्र के अनुसार 8 से 10 मई को राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवा का झोंका चलने के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इस दौरान हवा की स्पीड 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। राज्य में 11 मई को कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8